यूनेस्को मुख्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण - JPN NEWS

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

26 November 2025

यूनेस्को मुख्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण



मुंबई - महाराष्ट्र सरकार ने यूनेस्को मुख्यालय को भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा भेंट की थी। इस प्रतिमा के अनावरण के साथ ही संविधान दिवस पर पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय प्रांगण में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा भव्य रूप से स्थापित हुई।

इस क्षण को सभी भारतीयों के लिए गर्व का बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यूनेस्को से जुड़े सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने अपनी विद्वत्ता और प्रतिभा से विश्व को समानता, बंधुत्व और सामाजिक परिवर्तन की दिशा दी। भारत का संविधान उनके महान कार्यों का अद्वितीय प्रतीक है। संविधान दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण होना विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में संविधान के प्रति सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है। महाराष्ट्र की जनता की ओर से यह हमारे लिए डॉ. बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस प्रतिमा की स्थापना के लिए प्रयास करने वाले सभी लोगों को भी बधाई देते हैं। इस अवसर पर मैं सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं।”

यूनेस्को मुख्यालय में प्रतिमा का अनावरण इसके महानिदेशक खालिद अल-इनानी के हाथों हुआ। इस अवसर पर यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल शर्मा सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

इससे पूर्व महाराष्ट्र सरकार ने लंदन स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का निवास खरीदकर उसे संग्रहालय का रूप दिया है। जापान के कोयासन विश्वविद्यालय में भी डॉ. बाबासाहेब की प्रतिमा स्थापित की गई है। मुंबई स्थित इंदू-मिल परिसर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के अंतरराष्ट्रीय स्मारक के निर्माणकार्य को भी तेज गति दी गई है, जिसके लिए मुख्यमंत्री फडणवीस समय-समय पर निर्देश देते रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

JPN NEWS