बर्गर सिंह ने मुंबई में बढ़ाया नेटवर्क, अंधेरी में खुला नया आउटलेट - JPN NEWS

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

29 January 2026

बर्गर सिंह ने मुंबई में बढ़ाया नेटवर्क, अंधेरी में खुला नया आउटलेट


मुंबई - भारत की तेजी से बढ़ती देसी बर्गर चेन बर्गर सिंह (Burger Singh) ने मुंबई के अंधेरी इलाके में अपना नया आउटलेट लॉन्च किया है। इसके साथ ही ब्रांड ने मुंबई में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। यह लॉन्च पश्चिमी भारत में विस्तार की बर्गर सिंह की रणनीति का अहम हिस्सा है।

अंधेरी, मुंबई का एक व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाका है, जहां बड़ी संख्या में युवा, परिवार और छात्र आते-जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बर्गर सिंह ने इस हाई-फुटफॉल इलाके को चुना है। नए आउटलेट में बर्गर सिंह के स्पेशल देसी बर्गर उपलब्ध होंगे, जिनमें भारतीय मसालों और स्वादों का मज़ा QSR (Quick Service Restaurant) के तेज़ और सुविधाजनक फॉर्मेट में मिलेगा।

मुंबई की तेज़-तर्रार जीवनशैली और अलग-अलग तरह के स्वादों की पसंद के कारण यह शहर बर्गर सिंह के लिए एक अहम बाजार है। ब्रांड लगातार अपने मेनू को शहर के ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुसार ढाल रहा है, ताकि पारंपरिक भारतीय स्वाद और आधुनिक बर्गर फॉर्मेट का बेहतरीन मिश्रण पेश किया जा सके।

इस नए आउटलेट के साथ अब महाराष्ट्र में बर्गर सिंह के कुल 12 आउटलेट हैं। राज्य में बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले समय में 200 से ज्यादा नए आउटलेट खोलने की योजना है। खास तौर पर ग्रेटर मुंबई पर फोकस रहेगा, जहां फिलहाल 2 आउटलेट हैं और आगे चलकर अलग-अलग इलाकों में करीब 70 नए आउटलेट जोड़े जा सकते हैं।

बर्गर सिंह के चीफ ऑफ स्टाफ पीवी भार्गव ने कहा, “हम मुंबई में सिर्फ एक और बर्गर नहीं ला रहे, बल्कि देसी स्वाद की एक नई पहचान पेश कर रहे हैं। हमारे बर्गर सिर्फ मेनू आइटम नहीं हैं, बल्कि हर बर्गर का अपना एक अलग अंदाज और पहचान है, जो हमारे ग्राहकों से जुड़ता है।  पश्चिमी भारत अब हमारा अगला बड़ा फोकस है। हमें भरोसा है कि महाराष्ट्र में इतनी संभावनाएं हैं कि आने वाले समय में यह राज्य हमारे मौजूदा पूरे देशभर के नेटवर्क से भी ज्यादा आउटलेट्स को संभाल सकता है। यह विस्तार सिर्फ नए स्टोर खोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि मुंबई के नए उद्यमियों के लिए एक बड़ा मौका है कि वे एक देसी और दमदार ब्रांड के साथ जुड़कर अपने कारोबार की शुरुआत कर सकें।”

महाराष्ट्र में विस्तार के तहत बर्गर सिंह अपने मौजूदा और आने वाले आउटलेट्स में 1200 से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य भी रखता है।इस लॉन्च के साथ बर्गर सिंह टियर-1 शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ब्रांड का विस्तार फ्रेंचाइज़ी मॉडल और सख्त ऑपरेशनल प्लानिंग के जरिए आगे बढ़ाया जा रहा है।

बर्गर सिंह के बारे में:
बर्गर सिंह 2014 में गुरुग्राम में अपने पहले आउटलेट के साथ शुरू हुआ था। आज यह भारत की सबसे तेजी से बढ़ती बर्गर चेन है, जिसके 180+ आउटलेट्स 80+ शहरों में हैं, जैसे दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, कोलकाता, जयपुर, देहरादून, नागपुर, अहमदाबाद और अन्य। बर्गर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कदम रखा है, लंदन में तीन आउटलेट्स और एक फूड ट्रक के साथ। हाल ही में प्री-सीरीज B फंडिंग राउंड के बाद, बर्गर सिंह का मूल्यांकन ₹430 करोड़ हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

JPN NEWS